भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ ...........

राजू शर्मा कोरिया 


भारतीय पनिका समाज जिला कोरिया छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सामाजिक भवन खोड़री,बैकुंठपुर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजाराम जांता ने की। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी,विकासखंड के पदाधिकारी एवं विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्तरीय बैठक अमरकंटक एवं बिलासपुर की रिपोर्टिंग,शहीद दयाल पनिका का शहादत दिवस मनाए जाने,सामाजिक नियमावली बनाए जाने,बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों की समीक्षा तथा रिक्त पदों की पूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहीद दयाल पनिका का शहादत दिवस 20 सितंबर 2026 को बिशुनपुर चर्चा ब्लॉक के शिवपुर चर्चा इकाई में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।


 समाज के लिए सामाजिक नियमावली तैयार किए जाने हेतु 11 सदस्यों के दल का गठन किया गया। गठित दल द्वारा जन्म संस्कार नियमावली,विवाह संस्कार नियमावली, मृत्यु संस्कार नियमावली एवं अन्य सामाजिक नियमावली के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श कर नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


बैठक में संगठन को मजबूत करने,समाज में आपसी एकता एवं समन्वय बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने समाजहित में सक्रिय सहभागिता एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।


 जिला अध्यक्ष राजाराम जांता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता,संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया,और सभा का समाप्ति कि घोषणा किए!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने