जिला कोरिया , MCB में स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती 2026

 राजू शर्मा 






कोरिया, MCB --------------जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कोरिया द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत विभिन्न संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जिला कोरिया की आधिकारिक भर्ती सूचना में उपलब्ध है। 

जिले के युवाओं में भर्ती को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय बाद स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। विभाग ने सभी पात्र उम्मीदवारों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने