नया धान उपार्जन केंद्र खुलने पर ग्राम पंचायत मनसुख के लोगों ने विधायक भैयालाल राजवाड़े का जताया आभार.........

राजू शर्मा /कोरिया 



 ग्राम पंचायत मनसुख में नए धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति एवं शुरुआत होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मनसुख के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी।

विधायक से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से नए धान केंद्र खुलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक भैयालाल राजवाड़े को बधाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि नए धान उपार्जन केंद्र के खुलने से किसानों को धान बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की परेशानी कम होगी और उन्हें सुविधा मिलेगी। 

इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी इसी तरह प्रयास किए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने