छत्तीसगढ़ में बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त से शुरू.........

राजू शर्मा 



छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में बिजली की बढ़ी हुई दरों, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर 1 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।

  योगेश शुक्ला ने बताया कि 2 अगस्त से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग संबंधी आवेदन भरवाएंगे तथा आम नागरिकों से विरोध पत्र पर हस्ताक्षर कराएंगे

 दो माह तक आवेदन एकत्र करने के बाद प्रदेशभर के बिजली कार्यालयों का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद प्राप्त पावती के आधार पर मुख्यमंत्री निवास का भी घेराव करने की योजना बनाई गई है।

 सरकार द्वारा बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। पार्टी ने यह भी दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

बिजली की बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं।

400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना दोबारा लागू की जाए।

स्मार्ट मीटर वापस लिए जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने